Meritking Giriş: Meritking Spor BahisleriMarsbahis Giriş: Marsbahis Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMavibet Giriş: Mavibet Güvenilir Mi, Mavibet Bonus Ve Kampanyalarİzmit Escort BayanMeritking Giriş: Meritking Güvenilir Mi, Meritking Bonus Ve KampanyalarMarsbahis Giriş: Marsbahis Giriş Adresi, Marsbahis Mobilden Giriş 2026Mavibet Giriş: Mavibet Spor Bahisleri, Mavibet Casino Ve Slot OyunlarıMeritking Giriş: Meritking Spor BahisleriMarsbahis Giriş: Marsbahis Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMavibet Giriş: Mavibet Güvenilir Mi, Mavibet Bonus Ve KampanyalarMeritking Giriş: Meritking Giriş Adresi, Meritking Casino Ve Slot OyunlarıMarsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi, Marsbahis Spor BahisleriMavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMeritking Giriş: Meritking Spor BahisleriMarsbahis Giriş: Marsbahis Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMavibet Giriş: Mavibet Güvenilir Mi, Mavibet Mobilden Giriş 2026Meritking Giriş: Meritking Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMarsbahis Giriş: Marsbahis Spor BahisleriMavibet Giriş: Mavibet Giriş Adresi, Mavibet Güvenilir MiMeritking Giriş: Meritking Giriş Adresi, Meritking Casino Ve Slot OyunlarıMarsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi, Marsbahis Spor BahisleriMavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMeritking Giriş: Meritking Spor Bahisleri, Meritking Casino Ve Slot OyunlarıMarsbahis Giriş: Marsbahis Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMavibet Giriş: Mavibet Güvenilir Mi, Mavibet Bonus Ve KampanyalarMeritking Giriş: Meritking Canlı Destek Ve İletişimMarsbahis Giriş: Marsbahis Casino Ve Slot OyunlarıMavibet Giriş: Mavibet Bonus Ve KampanyalarMeritking Giriş: Meritking Spor Bahisleri, Meritking Giriş AdresiMarsbahis Giriş: Marsbahis Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMavibet Giriş: Mavibet Güvenilir MiMeritking Giriş: Meritking Canlı Destek Ve İletişimMarsbahis Giriş: Marsbahis Casino Ve Slot Oyunları, Marsbahis Spor BahisleriMavibet Giriş: Mavibet Bonus Ve Kampanyalar, Mavibet Giriş AdresiMeritking Giriş: Meritking Güvenilir Mi, Meritking Bonus Ve KampanyalarMarsbahis Giriş: Marsbahis Giriş Adresi, Marsbahis Mobilden Giriş 2026Mavibet Giriş: Mavibet Spor BahisleriMeritking Giriş: Meritking Giriş Adresi, Meritking Mobilden Giriş 2026Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi, Marsbahis Bonus Ve KampanyalarMavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMeritking Giriş: Meritking Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMarsbahis Giriş: Marsbahis Spor Bahisleri, Marsbahis Casino Ve Slot OyunlarıMavibet Giriş: Mavibet Giriş Adresi, Mavibet Mobilden Giriş 2026Meritking Giriş: Meritking Canlı Destek Ve İletişimMarsbahis Giriş: Marsbahis Casino Ve Slot OyunlarıMavibet Giriş: Mavibet Bonus Ve KampanyalarMeritking Giriş: Meritking Giriş AdresiMarsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir MiMavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMeritking Giriş: Meritking Güvenilir Mi, Meritking Giriş AdresiMarsbahis Giriş: Marsbahis Giriş Adresi, Marsbahis Bonus Ve KampanyalarMavibet Giriş: Mavibet Spor Bahisleri, Mavibet Casino Ve Slot OyunlarıMeritking Giriş: Meritking Spor Bahisleri, Meritking Casino Ve Slot OyunlarıMarsbahis Giriş: Marsbahis Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMavibet Giriş: Mavibet Güvenilir Mi, Mavibet Bonus Ve KampanyalarMeritking Giriş: Meritking Spor Bahisleri, Meritking Casino Ve Slot OyunlarıMarsbahis Giriş: Marsbahis Para Yatırma Ve Çekme İşlemleriMavibet Giriş: Mavibet Güvenilir Mi, Mavibet Bonus Ve Kampanyalarbetsilinbetsilin girişbetsilinbetsilinbetsilinbetsilin girişbetsilinromabetromabet girişromabetromabetromabet girişromabetromabetromabet girişromabetbetciobetciobetcio girişbetciobetciobetcio girişbetciomatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetgalabetgalabetgalabet girişgalabetgalabetgalabet girişgalabetmavibetmavibet girişmavibetmavibetmavibet girişmavibetmavibetamgbahisamgbahisamgbahis girişamgbahisbetkanyonbetkanyon girişbetkanyonbetkanyonbetkanyonbetkanyon girişbetkanyonmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetmarsbahismarsbahis girişmarsbahismarsbahismarsbahis girişmarsbahismarsbahismarsbahis girişmarsbahisholiganbetholiganbet girişholiganbetholiganbetholiganbet girişholiganbetholiganbetholiganbet girişholiganbetgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetmavibetmavibet girişmavibetromabetaresbetaresbet girişaresbetbetcioamgbahisamgbahisamgbahis girişamgbahiskalebetkalebet girişkalebetmasterbettingbetkanyonbetkanyon girişbetkanyonromabetromabet girişromabetalobetalobet girişalobetroketbetbetsilinbetsilin girişbetsilinbetkolikgrandbettinggrandbetting girişgrandbettingultrabetatlasbetatlasbet girişatlasbetgalabetgalabet girişgalabetbetciobetcio girişbetciomatbetmatbet girişmatbetrestbetrestbet girişrestbetinterbahisinterbahis girişinterbahisbetpasbetpas girişbetpasamgbahisbetzulabetzula girişbetzulapusulabetpusulabet girişpusulabetbetplaybetplay girişbetplayteosbetteosbet girişteosbetmarsbahismarsbahis girişMeritking Giriş: Meritking Güvenilir Mi, Meritking Bonus Ve KampanyalarMarsbahis Giriş: Marsbahis Giriş Adresi, Marsbahis Mobilden Giriş 2026Mavibet Giriş: Mavibet Spor BahisleriMarsbahisMarsbahis girişMarsbahisHoliganbetHoliganbet girişHoliganbetJojobetJojobet girişJojobetCasibomCasibom girişCasibomAvrupabetAvrupabet girişAvrupabetMavibetMavibet girişMavibetPerabetPerabet girişPerabetCasibomCasibom girişCasibomMeritkingMeritking girişMeritkingmarsbahismarsbahis girişmarsbahiscasibomcasibom girişcasibommasterbetttingmasterbettting girişmasterbetttingromabetromabet girişromabetroketbetroketbet girişroketbetbetkolikbetkolik girişbetkolikrinabetrinabet girişrinabetkulisbetkulisbet girişkulisbetbahiscasinobahiscasino girişbahiscasinosonbahissonbahis girişsonbahisenbetenbet girişenbetbetasusbetasus girişbetasusenjoybetenjoybet girişenjoybetpashagamingpashagaming girişpashagaminggrandbettinggrandbetting girişgrandbettingpusulabetpusulabet girişpusulabetCasibomCasibom girişCasibomMeritkingMeritking girişMeritkingJojobetJojobet girişJojobetGalabetGalabet girişGalabetRestbetRestbet girişRestbetxslotxslot girişxslotRomabetRomabet girişRomabetGalabetGalabet girişGalabetBetkanyonBetkanyon girişBetkanyonRomabetRomabet girişRomabetUltrabetUltrabet girişUltrabetCeltabetCeltabet girişCeltabetCeltabet girişCeltabetAmgbahisAmgbahis girişAmgbahisTeosbetTeosbet girişTeosbetAlobetAlobet girişMavibetMavibet girişMavibetalobetalobet girişalobetbetsilinbetsilin girişbetsilinromabetromabet girişromabetbetciobetcio girişbetciogalabetgalabet girişgalabetbetkanyonbetkanyon girişbetkanyonamgbahisamgbahis girişamgbahismatbetmatbet girişmatbetmavibetmavibet girişmavibetbetzulabetzula girişbetzularoketbetroketbet girişroketbetbetkolikbetkolik girişbetkolikrinabetrinabet girişrinabetbetnanobetnano girişbetnanoavrupabetavrupabet girişavrupabetbahiscasinobahiscasino girişbahiscasinoTeosbetTeosbet girişAlobetAlobet girişAlobetAvrupabetAvrupabet girişAvrupabetBetzulaBetzula girişBetzulateosbetteosbet girişteosbet

आख़िर एकांगिता ही तो अश्लीलता है!

‘कथादेश’ में शालिनी माथुर के लेख के प्रकाशन के बाद अनामिका और पवन करण की कविताओं पर वाद-विवाद-संवाद का लंबा सिलसिला चल रहा है. आज जानकी पुल पर इस बहस का समापन हम ‘कथादेश’ में ही प्रकाशित अनामिका के लेख से कर रहे हैं, जो ‘सुश्री शालिनी माथुर को निवेदित’ है- त्रिपुरारि कुमार शर्मा 
==========

कविता के कंधे : अनामिका
(सुश्री शालिनी माथुर को निवेदित)
Memory is personified  as a profoundly benign feminine force which takes the place of god as the ringer of hope and tranquility at the moment of death.” (सुई चैपलिन, मेमरी, इमेजिनेशन एंड द मदर)
(स्मृतियाँ निरभ्र स्त्री चेतना का मानवीकरण हैं और मृत्यु के क्षण आशा और सुकून के स्रोत के रूप में ईश्वर का स्थानापन्न)
“Her dwelling is without physical boundaries of any kind… too wide for walls, too high for dome, hose  floors are pure space.” (इरिगेरी, विलेट)
(भौतिक सीमाओं के पार खड़ा है उसका घर… दीवारों के पार, गुम्बदों के परे…दहराकश है उसका फर्श)
Beloved looked at the tooth and thought this is it. Next would be her arm, her hand a toe. Pieces of her would rop, maybe one at a time, may be all at once.”
(बिलवेड ने दांत पर नजर गड़ाई और सोचने लगी! तो ये रहा! अब उसकी बांह झड़ेगी, फिर हाथ, फिर पैर का अंगूठा! एक-एक अवयव छितिर-बितिर हो जायेगा। क्या जाने एक-एक करके या एक झपाके में)
प्रिय शालिनी जी,
प्रेमचंद के ‘बड़े भाई साहब’ वाले भाव से आपसे दो बातें कहना चाहूंगी। पहली ये कि कविता का स्वाभाव औरत का स्वाभाव है, हबड़-दबड़ करने वाले हल्लाबाज लोगों के सामने वह खुलती ही नहीं।
और दूसरी ये कि कलपना और कोसना भाषा के हीनतर प्रयोगहैं जिनसे हमारे भीतर की दीनता रेखांकित होती है! कविता इनसे भरसक बचती है और स्त्रियों को भी बचना चाहिए! जहाँ तक मेरी समझ में आता है, भाषा के दो सार्थक प्रयोग हैं उद्बोधन और प्रश्नकालीन; उद्बोधन व्यक्ति मात्र में छुपे सम्यक बुद्धत्व का और प्रश्नकालीन भेद-भाव की भी संरचनाएँ प्रस्तावित करने वाले समस्त प्रबंधन का; उद्बोधन और प्रश्नकालीन ऐसे द्वेष-शून्य, उद्दात स्वर में कि सामने वाला चौंककर देखे अपने भीतर और बाहर भी,आत्मन की ओर तज्जन्य परिवेश की सारी असंगतियाँ एक कौंध में इस तरह उजागर हों कि एकदम से बदल जाने की और बदल देने की साध जगे मन में! ईसा मसीह तो यह कहकर सूली पर चढ़ गए कि हे ईश्वर उन्हें माफ़ कर देना कि ये नहीं जानते, ये क्या कर रहे हैं, और और उसके बाद विमर्श उठे, उन्होंने कहा, ईसू, यदि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं तो इन्हें जानना चाहिए, हम दिखाएँगे इन्हें आईना कि इन्हें पता तो चले कि ये क्या कर रहे हैं
खौलते हुए पानी में चेहरा नहीं दीखता। भाषा भी पानी ही है! उसकी सतह शांत होगी, तभी वह परावर्तित कर पाएगी पहले अपना चेहरा, फिर सामने वाले का! आत्मान्वेषण के बाद ही दूसरों का छिद्रान्वेषण तर्कसंगत जान पड़ता है। रामकृष्ण परमहंस सने स्वंय गुड़ खाना छोड़ा, तभी उनकी वाणी में वह प्रकाश आ पाया जो बच्चे की दिनभर गुड़ चुभलाने की आदत छुड़वा दे!
काम, क्रोध, लोभ के अतिरेक से ग्रस्त अतिपुरुषों को अधिक मानवीय और काम्य, सम्यक पुरुष बनाने के यत्न तब तक परवान नहीं चढ़ सकते जब तक इन विचारों में अतिरेक से बचने की कोशिश स्वंय हम न करें। हाइपर की काट हाइपर नहीं होता, एक दमनचक्र का जवाब दूसरा दमनचक्र क्योंकर होग, ख़ासकर अब, आंदोलन के इस तीसरे चरण में मर्दवादी भाषा में क्योंकर डाँटना साथ चल रही बहनों और उन हमदर्द पुरुषों को जो परकाया प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं? क्या आत्मघाती नहीं है उन्हें इतना गर्वित समझना कि वे बीमार व्यक्ति पर व्यंग्य करेंगे या उसकी बीमारी भुनाएँगे? खराब से खराब कविता भी किसी संघर्ष सिद्ध वंचित का मनोबल गिराने का कार्य नहीं करती! इस तरह की गर्हित कल्पना करने वाले का साथ वह छोड़ जाती है। स्वंय को श्रेष्ठ और दूसरों को नीच समझना क्या एक तरह का फासीवाद नहीं?
कविता कम सुखन विद्या है! जैसा कि पहले कहा। उसका स्वभाव स्त्री-स्वभाव से मिलता-जुलता है। वह बहुत ज़्यादा नहीं बोलती और बोलती है तो इंटेंस इशारों में! उसका अपोरिया, उसकी ब्रह्म गाँठ खोल पाना, उसे डीकोड कर पाना उसी सम्वेदनशील धैर्य की माँग करता है जो किसी परेशानहाल/वंचित (स्त्री-दलित-आदिवासी-अल्पसंख्यक-अश्वेत-निर्धन-निर्बल और बीमार) के अवचेतन की गाँठें खोलने में अपेक्षित है! पूरी आधुनिक कविता के बारे में आपने जिस भर्त्सनामूलक स्वर में बात की है, आप स्वंय पढ़कर देखें, वह कैसा है, कविता ने शिल्प में अनुशासन से तो स्वंय को मुक्त कर लिया है। न छंद, न लय, न अलंकार, न छवियाँ, न बिम्ब, कविता अब गाई भी नहीं जाती, पढ़ ली जाती है (जैसे पढ़ लिया जाना अब खराब बात हो) तो क्या पढ़कर समझी भी जाए?’
समझने की योग्यता विकसित करनी पड़ती है! जैसे नए पुरुष को नई स्त्री के योग्य बनना पड़ता है, नए पाठक को कविता के योग्य! कहीं जो समझने में चूक हो रही हो, अर्थ खुल नहीं रहा हो तो अफरा तफरी में अर्थ का अनर्थ करने से तो बचना ही चाहिए! भाषा का डिस्मिसिव तेवर, एक पूरी विधा को उसकी औकात बता देने का यह प्रचंड तेवर मर्दवादी भाषा का तेवर है कि नहीं? उसी तेवर में, ठीक इसी तरह आधुनिक स्त्री को भी उसकी औकात बताई जाती है, “स्त्री ने हर तरह की नफासत से, बंधन से स्वंय को मुक्त कर लियाना पारम्परिक रीति-नीति, न लयात्मक माधुर्य, न अलंकार,न (मनहर) छवियाँ, न बिम्ब गुनगुनाती भी नहीं किसी तरह पढ़ जाती है… उसे समझना टेढ़ी खीर है!”
आधुनिक स्त्री का अकेलापन रामगुप्तों से घिरी ध्रुवस्वामिनी का अकेलापन है (हड़बड़िया पाठकों से घिरी कविता के अकेलपन जैसा-) पढ़-लिखकर उसके अपना जैसा नैतिक और बौद्धिक परिष्कार कर लिया है, ज़्यादातर स्थितियों में उसके साथी पुरुषों/प्रिय पाठकों में वह परिष्कार/वह धैर्य अभी आना है। वाई-फैक्टर दुर्दम्यता,मर्द-बच्चा दीखने के यत्न में मातृ-छवि से स्वंय को सायास अलग करने की मजबूरी सामाजीकरण की अन्य दुरूह प्रक्रियाएँ पुरुषों को अतिपुरुष बना जाती हैं। यदि कोई ध्रुवस्वामिनी के योग्य चंद्रगुप्त बनना चाहता हो या पद्मिनी नायिका के योग्य धीरोदत्त/धीरललित/धीर प्रशांत नायक तो उसे संकल्पपूर्वक अतिपुरुष के खाँचे से बाहर आकर सम्यक पुरुष यानी प्रजातांत्रिक/दोस्त पुरुष बनना होगा!
लड़कियों की जीन में (उग्रता प्रस्तावित करने वाला) कोई वाई फैक्टर नहीं होता, (यदि वो उग्र होती हैं तो किसी कुंठा से), जबरदस्ती मातृ-छवि से स्वंय को अलगाकर अनजान सिंह वाली छवि प्रक्षेपित करने की मजबूरी भी बचपन में उनके साथ नहीं घटती, इसका स्पष्ट लाभ उनकी भाषा को होता है, वह अधिक सहज-प्रभावपूर्ण, बिम्बपरक, उच्छल, प्रसन्न, अकुण्ठ और विनीत होती है। विस्मय बोधकों, विस्मयादि बोधकों और तरह तरह के हँसमुख खिलवाड़ों से भरी हुई! ऐसा नहीं है कि भाषा उनके लिए युद्धभूमि नहीं और तरह तरह के हित निकायों की विकट भिड़ंत से संचित नहीं करतीं, लेकिन युद्धभूमि को लीलाभूमि बना लेने का कौशल उन्हें और उनकी भाषा, विशेषकर काव्यभाषा को अलगकर गरिमा देता है और एक हँसमुख उजास भी! विशेषकर स्त्रीत्ववादी, कविता का एक लोकप्रिय हथियार है भ्रमरगीत और लोकगीतों वाली व्यंजनापरक मिमिक्री! ग्रामवधुओं की परिहासपरकता से वे पुरुषों द्वारा स्वंय अपने नख-शिख वर्णन में प्रयुक्त सिद्ध उपमानों/रुपकों में अंतरपाठीय सम्वाद साधती हुई उन्हें सर के बल खड़ा कर देती हैं कि उनकारुमान झड़े : कालिदास से अंतरपाठीय सम्वाद करते हुए ब्रेस्ट कैंसर के पहाड़ (भीतर मौत चुहिया समेटे) ब्रेस्ट से जुड़ा सारा रुमान झाड़ना चाहते है और ऐसा करते हुए वे यह भी बताना चाहते हैं कि स्त्री की अस्मिता किसी एक अंग में कीलित नहीं की जा सकती, वह उसके पार जाती है!
हर यौनांग का एक यौनेतर उपयोग भी होता है! अपनी टक्कर का पुरुष कितनी स्त्रियों को मिलता है? ज़्यादातर स्त्रियाँ तो बाल-बच्चों में मगन ही अपना जीवन काट देती हैं, बाल-बच्चे अपने हों या मुहल्ले के; वात्सल्य ही उनके जीवन का एकमात्र रस रह जाता है; बहुधा अपने पतियों को भी वे बालबुतरू मानकर पाल देती हैं, पिया मोरा बालक, हम तरुनी/ पिया लेली गोदक चलली बजार भाव से। इसका नतीजा यह है कि उनके स्तन उन्हें यौनांग लगते ही नहीं, महाश्वेता देवी की स्तनदायिनी हो या जॉन स्टीनबेक के द ग्रेप ऑफ रोथ की नायिका दूध से भरी छाती जो अकाल में भूख से मर रहे परम अनजान व्यक्ति के मुँह में परम निर्विकार भाव से लगा देती है। ज़्यदातर स्त्रियाँ अपने अपने शरीर से इतनी ही निस्संग रहती हैं, शालिनी बाबू! मैं जिस मिथिला की हूँ, वहाँ तो अट्ठाइस-तीस की उम्र में ही माताएँ सासें ब्लाउज धारना बंद करके पूरी तरह मातृमय हो जाती हैं। पता नहीं आपने ऐसी औरतें कहाँ देखीं जो आपके ही शब्दों में बेध्यानी का अभिनय करते हुई जानबूझ कर सबके सामने पल्ला सरकाती हैं, और ध्यान से चारों ओर देखती है कि सबने उसे देखा या नहीं, किसी सामान्य औरत की कल्पना के परे है यह हरकत, हाँ, मानसिक रुग्णता हो तो बात अलग है। गाली तो मानसिक रुग्णता की स्थिति में भी उसे नहीं पड़नी चाहिए।
अरे भैया, शालिनी, कहाँ पैदा हुए हैं अभी वे मर्द जो स्त्री की यौनिकता जगा दे। यौनिकता अपने आप में कोई गर्हित चीज़ नहीं,मगर पढ़ी-लिखी, चेतन, परिष्कृत मन वाली स्त्री की यौनिकता जगा पाना इतना आसान नहीं। वैसे भी स्त्री-शरीर कोई पुपुही नहीं होता कि एक फूँक में बजने लगे। गम्भीर राग-रागनियों,श्रुतितों-अनुश्रुतियों से भरी हुई रुद्रवीणा है स्त्री-शरीर, उसका अंतर्संगीत जगा पाना लुच्ची-लम्पट पोर्नोग्राफिक कोशिशों के वश में है भी क्या?
पढ़ी-लिखी स्त्रियों के सामने पोर्नोग्राफिक का फार्स स्पष्ट है! वे हार्डपोर्न की मिमिक्री कर सकती हैं, उपहासपरक स्वर में उसे सर के बल खड़ा कर सकती हैं, स्वंय क्यों हार्डपोर्न लिखने लगीं, किस पुरुष-पुंगव के लिए? विज्ञापन आदि में भी पुरुष-पुंगव के अंग-विशेष के फूहड़ प्रदर्शन की भी ज़रूरत उन्हें नहीं पड़ती! ख़ासकर स्त्रीत्ववादी कविताओं में,कितना भी खुला वर्णन हो अंगों का, एक व्यंगाधार वहाँ होती है जिसे अभिधा के रूप में बाज़ारवादी आग्रहों के साथ पढ़ना हास्यास्पद है; अब जैसे अश्वेत कवि, ग्रेस निकोलस की ही यह कविता कहाँ से अश्लील है, कोई बताए हमें
“आओ और देख लो मुझे
वृहद्वक्ष हूँ मैं
, उत्तेजक है मेरे दुद्धू
इतने बड़े और आश्वस्त
जितने कि तरबूज
दोनों हाथों से पकड़ोगे
, फिर भी ये
पकड़ में नहीं आएँगे पूरे!
सील मछलियाँ हैं मेरी जाँघें
जुड़वाँ और स्वस्थ
,
उनके बीचो-बीच झबरा कुत्ता है
जामुनी चेरी पड़ी उसके मुँह में!
मेरी ही नीलिमा में है हहाता काला सागर
नाभि के नीचे का!”
फैट ब्लैक वुमन नामक काव्य-श्रृंखला का एक अंश है यह कविता न्यौता’, इतने खुलेपन के बावजूद यह अश्लील नहीं, क्योंकि इसका परिपेक्ष्य बृहत्तर है। एक ख़ास तरह की पीड़ा में, आलोड़न में अश्वेत स्त्री यहाँ अपना अनावरण करती है। मायावती जी की मुर्तियाँ बनवाकर, स्वंय उनका अनावरण करने वाली उत्सवधर्मी, आत्ममुग्धता से इसकी संगति बैठाना अश्लीलता की पराकाष्ठा है कि नहीं, आप स्वंय सोचिए!
आख़िर एकांगिता ही तो अश्लीलता है! शरीर का मात्र एक सीढ़ी या पेप्सीकोला की एक बोतल-मात्र के रूप में अवमूल्यन अश्लीलता है। किसी का शरीर है तो उसका एक मन भी होगा जिसके दुख-सुख से एकात्म हुए बिना उस तक पहुंचा ही नहीं जा सकता, पहुंचने की कोशिश की तो अश्लील होगी यह कोशिश। और किसी की मन: सामाजिक परिस्थितियों समझे बिना उसके नंगे घावों पर टुस्स से हँस देना या उसका अवमूल्यन तो अश्लीलता की पराकाष्ठा है!
मर्यादा शब्द थोड़ा अभिशप्त है, फिर भी नैतिकता और मर्यादा की कोई एक परिभाषा गढ़ने की कोशिश करें तो वह होगी—मानवीय गरिमा की रक्षा! कोई भी स्त्री या कोई हमदर्द पुरुष कलम उठाता है तो यह संकल्प उसके मन में ज़रूर थहाटे मारता है कि समाज में सारे उपेक्षितों और अनादृतों के साथ आजीवन मुझको खड़ा रहना है, वंचितों और परेशान लोगों का पक्ष ही मेरा पक्ष होगा।
लेकिन, हाँ, कविता चूंकि भाषण नहीं झाड़ती, कंधे पर हाथ रखकर घरेलू ढंग से दुख-सुख बतियाती है वह भी एक ही कौंध की इसे कई तरह की व्यंजनामूलक तकनीकों का सहारा लेना पड़ता है। जिन्हें धैर्य से समझने की ज़रूरत होती है। स्त्रीवादी कविता की प्रिय तकनीक अंतरपाठीय, मिमिक्री है जो ध्रुवांतों (कॉस्मिककॉमनप्लेस, देहाती-शहराती, पौरात्य-पाश्चात्य, निजी-समवेत आदि) के बीच एक नाटकीय चुप्पी घटित करने से सम्भव होती है।
स्त्री कविता, मेटाफिजिकल-कनफेशनल, कबीराना-फकीराना और सुफियाना कविता की तरह, भावों की शुद्धता में यक़ीन नहीं करती और गम्भीर से गम्भीर बात बड़े विनोदी स्वर में कह सकने की हिम्मत रखती है। वर्ण-वर्ग-लिंग और नस्लगत पदानुक्रम भी तोड़ने के इसके कथ्यगत संकल्प का प्रतिविम्बन ही इसके इस शिल्पगत संकल्प में होता है और एक कौंध में गम्भीर और हँसमुख के बीच का पदानुक्रम टूट जाता है। फूटता-टूटता और भी बहुतकुछ है, जैसा कि अलग-अलग छींकों पर टँगे नौ रसों के घड़े फूट जाते हैं और कभी करूणा में हास्य बहता है, कभी वीर में वात्सल्य। एल ख़ास तरह की क्रीड़ाधर्मिता के साथ ही सत्य समग्रता में देखा जा सकता है। स्त्रियाँ ठीक से समझती हैं और यह भी कि भावों की शुद्धता की रुमानी धारणा इंसान के दिमाग की क्लिष्ट बनावट के प्रतिकूल पड़ती है। अब जैसे प्रेम में पड़ा व्यक्ति दिन-रात सिर्फ़ प्रेम के बारे में नहीं सोचता, सच्चे से सच्चे प्रेमी को भी कभी पैसे की चिंता सता सकती है, नई दुनिया के कुछ और क्रूर यथार्थों की। इसीलिए उसकी मन: स्थिति का स्पष्ट चित्रण केंद्रीय और अपकेंद्रीय दोनों संवेगों की बहुआयामी प्रस्तुति से ही सम्भव है। यही हाल बीमार व्यक्ति का भी होता है, उसे एक ख़ास तरह की रोती-बिसूरती बेचारगी में कीलित करना ठीक नहीं। उसे उसकी उद्धुर जिजिविषा के साथ चित्रित करना ही युक्तिसंगत है। सोल्जे नित्सियन का कैंसर-वार्ड हो या आनंद’, सफ़र’, मिली जैसीफ़िल्में, रेखांकित यही करती हैं कि संकल्प बड़े हों तो मनुष्य जाकर नहीं जाता, स्मृतियों में अमर रहता है। कम से कम स्त्री चेतना वैयक्तिक और जातीय स्मृतियों का दूध,ग्राइपवाटरऔर बतरस का शहद पिलाकर पालती है उसे, स्त्री चेतना जो किसी एक अंग में कीलित की ही नहीं जा सकती। वैसे तो किसी को भी मात्र एक अंग में अवमूल्यित (रिड्यूस) करके नहीं देखा जा सकता, पर स्त्री तो ख़ासकर क्योंकि स्मृतियाँ उसके जीवन की मुख्य अभियोजक (प्राइम मूवर) होतीहैं और राकस की टीक की तरह हर जगह गड़ी हुई!
आपने अपने लेख में साहित्य के बहुतेरे अवांतर उद्देश्यों की चर्चा की है, पर जहाँ तक मेरी समझ में आता है, कविता का मुख्य उद्देश्य है चिर परिचित प्रसंगों का अपरिचित कोण, उसके जुड़ी विडम्बनाएँ एक कौंध में इस तरह उद्घाटित करना कि वंचितों/रोगियों/परेशानहाल लोगों की जिजिविषा, उनकी संघर्षवृत्ति रेखांकित हो, उसका आत्मबल परवान चढ़े और जो प्रभुत्व सम्पन्न हैं, उनकी आँखों का आँखपन, कानों का कानपन बढ़े, पूर्वग्रहों का मोतियाबिंद हटे, तभी तो वे देख समझ पाएँगे कि जाने-अनजाने वे क्या कर रहे थे, शर्मिंदा होंगे और आत्म-परिष्कार की ओर प्रवृत्त भी! जानना ही मानना है! पेड़ लगाते ही नाटकीय ढंग से शहर की जलवायु बदल नहीं जाती,ठीक इसी तरह कविता पढ़ते ही मन का मौसम बदल नहीं जाता, पर भीतरी तहों में किछ तो ऐसा होताही है जो पेड़ लगाने पर हुए सूक्ष्म, तिर्यक और दूरवर्ती परिवर्तन का समतुल्य माना जाना चाहिए। कथा साहित्य में चरित्र हमारी कल्पना के स्थायी नागरिक बनकर हमारा मनोबल ऊँचा करते हैं और कविता/नाटक आदि स्थितियों, सम्वादों और बिम्बों में अनुस्यूत विडम्बनाएँ विभ्रम में पड़े चित्त पर प्रकाश की एक रेखा खींच जाती है।
बहनापा कला माध्यमों में भी होता ह! आधुनिक कविता ने गाना छोड़ा तो इसलिए कि विश्वयुद्ध हो या हिंदुस्तान का वटवारा, ख़ूनमख़ून हो गई थी बीसवीं सदी के आरम्भ की दुनिया! हर तीसरे घर में एक लाश थी। ऐसे में गाया कैसे जाता? एफ. आर. लीविस ने जिस ‘music of meaning’ (अर्थ संगीत) की बात की बात की थी, वह तो कविता में बचा रहा, सहज बातचीत की लय भी बची रही, पर संगीत से ज़्यादा चित्रकला वास्तुकला और नाट्यकला से अपना गठबंधन कविता ने अधिक मजबूत किया। बिम्बों, सम्वादों और संदर्भित आख्यानों के चुनिंदा ऋणों में जीवन-जगत की विडम्बनाएँ वह फ़्लैश करने लगी। फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी की क्षिप्त फोकल शिफ्ट’, जूम’, मोंताज आदि तकनीकों का भी अत्याधिक सर्जनात्मक उपयोग हर अच्छी कविता ने ढंग से किया।
तो भाई, यह तो कोई मत ही कहे कि शिल्प सजग नहीं आधुनिक कविता और लोक प्रचलित हृदयहीन मुहावरों से भी उसकी कच्ची-पक्की तुलना न करे। विदेशी विदुषियों के उद्धरण यहाँ असम्बंध और असंगत हैं क्योंकि वे कविता के ख़िलाफ़ नहीं जाते, गालियों के ख़िलाफ़ जाते हैं। कविता गाली नहीं है,गालियों के ख़िलाफ़ प्रतिश्रुत कवच-कुंडल है।
रोग, हादसा या विक्लांगता एक दुर्योग है जो क्सिई के भी साथ घट सकता है। प्रकृति चूँकि क्षतिपूर्ति के सिद्धांत में विश्वास करती है,रोगी या विक्लांग या हादसे का शिकार लोगों का बौद्धिक और आत्मिक ऐंटीना आम लोगों से अधिक सम्वेदनशील हो जाता है। इसलिए उन्हें किसी करुणा की ज़रूरत नहीं होती; अक्सर उनसे गपशप करते हुए आप अपनी ही आत्मा का कोष समृद्ध करते हैं। हाँ, कभी-कभी उनका मनोबल गिरता है, जैसे हममें से किसी का गिर सकता है, तो उनको उनकी उद्धुर शक्ति याद दिलाने के कविताएँ लिखी जाती हैं।
“औरन की द्वै द्वै भई
व्है अँखियाँ केहि आज
तेरी एक ही आँख में
कोटि आँख की लाज”
ब्रेस्ट कैंसर ऐसा कैंसर है जिसपर कुछ हद तक विजय पा ली गई है! ब्रेस्ट काटकर निकाल लिया जाए तो जीवन लम्बा चल सकता है पर अपेंडिक्स कातकर फेंक देने पर जैसे आदमी दुखी नहीं होता। क्योंकि वह अपना वजूद उसमें कीलित नहीं देखता। स्त्रियों को भी ब्रेस्ट नामक बहुचर्चित अंग में अपने वजूद की सार्थकता कीलित देखने की ज़रूरत नहीं! ऐसी वस्तुनिष्ठता स्त्रियों में पैदा हो, यही अभीष्ट है। पूँछ की उपयोगिता ख़त्म तो पूँछ झड़ गई, इसी तरह दूध पिलाने का चरण गया तो ये उन्नत पहाड़ (उन्नत चीज़ें विशाल भी हों, ये ज़रूरी नहीं) बोझ ही हैं, जाएँ तो जाएँ! (इसी लय में यह भी पढ़े कि ऋतु-मुक्ति भी एक मुक्ति ही है, दुखी क्या होना!)
जॉन डन, सिल्विया प्लाथ ने तो अपनी बीमारियों से जूझते हुए ख़ुद अपना उद्बोधन कविता में किया; मृत्यु पर जीवन की ऊर्ध्वबाहु विजय की घोषणा की। : डेथ दाउ शैल्ट डाई
सिल्विया प्लाथ की डैडी शीर्षक कविता मनोचिकित्सक के कहने पर ही लिखी गई। स्वंय को डैडी कहलाने वाला हिटलर’, असमय ही गुज़र गए। उनके अपने प्रोफ़ेसर पिता और दूसरे के प्रेम में पड़े पति’, रेड ह्यूज जिनमें अपने पिता की छवि उन्होंने ढूँढी थीसिल्विया प्लाथके अवचेतन में इन सबके प्रतिएक ख़ास तरह का प्रतिरोध दर्ज़ था। और इन सबके प्रति इनके मन में एक ख़ास तरह का आकर्षण भी था ही! मनोचिकित्सक ने राय दी थी कि कविता में इसका एक पुतला बनाकर जला दीजिए, आपका प्रतिशोध पूरा हो जाएगा। प्यार के सरप्लस की समस्या की तरह प्रेम में सरप्लस की समस्या सध जाएगी। अर्थशास्त्र में सरप्लस की भी यह कथा निराली है, जिसका प्यार,जिसकीस्मृतियाँ टॉर्चर करें, वह एक तरह का हिटलर ही तो हुआ। आत्मा पर भी किसी का शासन हम उस तरह नहीं चाहते। वशीभूत करना जड़ीभूत करना ही है।
पीढ़ियों के संधर्ष की तरह स्त्री पुरुष में हित निकायों की टकराहट दुरुहतर स्थितियाँ इसलिए भी पैदा करती हैं, क्योंकि इस मनोवैज्ञानिक युद्ध में हमें उन्हें से उजझना होता है जिन्हें हम प्यार भी करते हैं। ग़रीब-अमीर, काले-गोरे, अवर्ण-सवर्ण के बीच में शक्ति-संधर्ष का व्याकरण स्त्रीवादी संधर्ष के व्याकरण से अलग है, क्योंकि यहाँ आप प्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 mins
WordPress Center Ankara Escort: Beypazarı Escort, Pursaklar Escort, Etimesgut Escort İstanbul Escort: Esenyurt Escort, Bahçelievler Escort, Maltepe Escort Bursa Escort: Gürsu Escort, Keles Escort, İznik Escort What are the best budget smartphones available in 2025? Reason Why Everyone Love Travel Doubts About Lifestyle You Should Clarify Sharinger – Share Buttons for Elementor Simple POS – Point of Sale Made Easy Masonry Hexagon Grid Gallery Pro Addon for WPBakery Page Builder WhatsApp Chat – WordPress WhatsApp Chat TextLocal for LatePoint (SMS Addon) WP Mail Settings – Missing WordPress Settings RnB – WooCommerce Booking & Rental Plugin Availability Scheduler for WooCommerce WordPress Support Using WhatsApp WooCommerce Product Category Image Addon For Elementor